Facebook tracking pixel

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त
  • 14 Oct 2024
  • Comments (0)

 

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है, खासकर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन के लिए। सही समय पर पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इस लेख में हम दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त और स्थिर लग्न के बारे में जानकारी देंगे।

 

दिवाली 2024 का शुभ मुहूर्त

31 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल का समय शाम 5 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा, जिसमें वृष काल का समय शाम 6:00 बजे से रात 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दौरान माँ लक्ष्मी का पूजन किया जा सकता है। दीपावली प्रदोष व्यापिनी अमावस्या में मनाई जाती है, जिसमें उदया तिथि का कोई लेना-देना नहीं होता है। अमावस्या की शुरुआत 31 अक्टूबर सूर्यस्त के साथ ही प्रदोष काल हो रहा है जो 1 नवंबर को शाम 5:13 बजे तक होगीI इस कारण अमावस्या की तिथि 31 अक्टूबर को ही मानी जाएगी।

 

दिवाली की शुभ अभिजीत मुहूर्त में पूजा का स्थिर लग्न व काल इस प्रकार है:  
 

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 से 12:27 तक

 

पूजा का शुभ मुहूर्त स्थिर लग्न के अनुशार इस प्रकार है

 

  • वृष लग्न: शाम 6:25 से रात 8:21 तक

 

  • सिंह लग्न: रात 12:53 से 03:07 तक

 

  • वृश्चिक लग्न: सुबह 07:31 से 09:56 तक

 

  • कुंभ लग्न: दोपहर 01:50 से 03:20 तक

 

निष्कर्ष: दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली पूजन के लिए सही समय और शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना अति आवश्यक है। उचित समय पर की गई पूजा से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में खुशहाली आती है। शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक पूजन करके घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन की वृद्धि संभव है।

 

ज्योतिष से संबंधित अधिक वीडियो के लिए यहां क्लिक करें - यूट्यूब  
 

Author : Nikita Sharma

Facing delays in marriage, job issues, or relationship doubts?

Connect with expert astrologers for instant and accurate predictions.