2024 मेष राशि का वार्षिक राशिफल
मेष - मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यन्त शुभदायी है। कार्य व्यवसाय मे लाभ, नौकरी तथा पेशा वाले लोगों की पदोन्नत होगी, आरोग्य, सौख्य, कुटुम्ब में वृद्धि मांगलिक कार्य होंगे। उत्तम भाग्य, भौतिक सुख साधनों की वृद्धि, सम्पत्ति के क्रय विक्रय हेतु यह वर्ष शुभ है। विद्यार्थियों एर्व प्रतियोगिक परीक्षार्थीयो की सफलता प्राप्त होगी। अविवाहितों के विवाह हेतु उत्तम योग हैं। न्यायालीय कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वर्ष के मध्य में मानसिक तनाव उदर, अस्थि संबधि परेशान कर सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग दौड़ ज्यादा होगी।
उपाय - सुन्दरकाण्ड पाठ करें, या रुद्राभिषेक पूजा करवाएं।
2024 वृष राशि का वार्षिक राशिफल
वृष - वृष राशि के व्यक्तियों के लिए यह वर्ष आरोग्य, सुख, व्यवसाय, एवं साझेदारी से जुड़े लोगों के लिए शुभदायी, नौकरी पेशा वाले लोगो की पदोन्नति होगी। उत्तम दाम्पत्य जीवन, संतान पत्र की उन्नति होगी। भूमि भवन एवं परिवहन कार्य से जुड़े लोगों को समस्या का सामना हो सकता है। विवाह उत्तम योग है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी कार्य मे सफलता प्राप्त होगी। आकस्मिक रूप से पारिवारिक समस्यायें होगी दाम्पत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं।
उपाय - दुर्गा सप्तसती पाठ या सत्यनारायण पूजा करवाएं।
2024 मिधुन राशि का वार्षिक राशिफल
मिधुन - मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष समान्य फलदायी है। नौकरी, पेशा वाले लोगों की अपने उच्चाधिकारियों से मतभेद व्यय की अधिकता रहेगी। अत्यधिक परिश्रम करने के पश्चात् ही फल प्राप्त हो सकता । खनिज, लोहा, लेखन सामग्री भवन निर्माण सामग्री, न्याय कार्य तथा संचार सेवा से जुड़े लोगो को विशेष लाभ होगा। कृषि कार्यों से लाभ होगा। विद्यार्थियों हेतु वर्ष सामान्य रहेगा । शत्रु पक्ष प्रबल होंगे। गला, कान से सम्बन्धित रोग आदि कष्ट आ सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है।
उपाय - धनवंत्री पूजा पाठ, विष्णु सहस्रनाम पाठ करें अपने ईस्ट देव की अराधना करवाएं।
2024 कर्क राशि का वार्षिक राशिफल
कर्क राशि - कर्क राशि में शनि की दया रहेगी। परिश्रम के अनुरूप उचित फल प्राप्त नहीं हो सकता है। नौकरी पेशा के व्यक्ति चिन्तित रहेगें। स्थान परिवर्तन हो सकता है। शत्रु पक्ष बली होगें। फिजूल खर्च बढ़ सकते हैं। निकटतम व्यक्ति के द्वारा धोखा आदि हो सकता है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों के लिए सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में जुड़े लोगों की लाभ प्राप्त होगा। शेयर सट्टा से जुड़े लोगों को लाभ होगा । संतान योग बनेंगे ।
उपाय - रुद्राभिषेक, शनि शन्त्रि पाठ, और नित्य हनुमान चालिसा पाठ करवाएं।
2024 सिंह राशि का वार्षिक राशिफल
सिंह - राशि सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य फलदायी है, स्वास्थ्य सम्बाधी समस्या होगी। खनिज, सूचना, प्रौद्योगिकी, भूमि, स्वर्ण, भवन निर्माण इत्यादि कार्यों से जुड़े लोगो के लिए ये वर्ष शुभकारक है। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे, भाई बन्धु मित्र इत्यादि का सहयोग प्राप्त होगा, नौकरी पेशा, विद्यार्थी, प्रतियोगी परिक्षार्थियों के लिए वर्ष सामान्य फलदायी है। वर्ष के मध्य में वाहन दुर्घटना संभव है। संतान पक्ष से लाभ स्त्री द्वारा दुर्व्यवहार से कष्ट एवं कुटुम्बीय कलह होगा। प्रशासन से भय होगा।
उपाय - प्रतिदिन सूर्य अध्य प्रदान करें सूर्य यन्त्र पूजा या शांति करवाएं।
2024 कन्या राशि का वार्षिक राशिफल
कन्या राशि - कन्या राशि वालो हेतु यह वर्ष सामान्य शुभदायी रहेगा, केतु गोचर व राहु दृष्टिगत होने के कारण मानसिक अशांति व पारिवारिक संबंधों में अनबन हो सकती है । सट्टा आदि स्थान में सावधानी के साथ धन खर्च करे। भौतिक सुख, वाहन आदि का शुभ योग है। सैन्य व रक्षा क्षेत्र, पुलिस, आयुधशाला में कार्यरत जनों हेतु पद प्राप्ति व पदोन्नति योग हैं। विदेश यात्रा सफल हो सकती है। धार्मिक कार्य सफल होगें। विद्यार्थी, प्रतियोगी परिक्षार्थियों के लिए योग शुभ है । शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।
उपाय - केतु शांति कराएं, गणेश जी को प्रतिदिन दुर्वा चढ़ाएं, केतु का दान करवाएं।
2024 तुला राशि का वार्षिक राशिफल
तुला - तुला राशि के व्यक्तियों में मानसिक रक्तचाप से शारीरिक कष्ट, अर्थलाभ, नौकरी सेवा में सामान्य लाभ, हवन, भूमि, परिवहन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा, धन हानि के प्रति सचेत रहें, मांगलिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में रह सकती है। संतान को सफलता प्राप्त होगी, बाधित कार्य पूर्ण होगे, दूरस्थ यात्रा से कष्ट हो सकता है। चोरी या अग्नि काव्य से हानि हो सकती है।
उपाय - देवी की अराधना, सप्तसती पाठ करें। शत्रु को पराजय हेतु प्रत्यंगिरा हवन करवाएं।
2024 वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल
वृश्चिक राशि - इस वर्ष शनि की दया का प्रभाव रहेगा, मिध्या अपवाद से मानसिक कष्ट अनिर्णय की स्थिति रहेगी, नौकरी पेश से जुड़े लोगों का कार्यक्षेत्र में विवाद रह सकता है। भुमि भवन खनिज, संचार प्रौद्योगिकी से जुड़े लोगों को विशेष सफलता का योग है। विद्यार्थीयो तथा प्रतियोगी परीक्षार्थियों हेतु समय अनुकूल है। अविवाहितों हेतु विवाह का योग है। विरोधी प्रभावी होंगे। कार्यस्थल अथवा कार्यभार मे परिवर्तन का योग है। दांपत्य जीवन तथा संतान से मतभेद होने से मानसिक कष्ट।होगा।
उपाय - सुन्दकाण्ड पाठ, या रुद्राभिषेक अवश्य कराएँ। पूर्णिमा को चन्द्रमा को अर्घ प्रदान करवाएं।
2024 धनु राशि का वार्षिक राशिफल
धनु राशि - धनु राशि हेतु यह वर्ष मध्यम फलदायी है, सतान के विषय में शुभ समाचार मिलेगा, मानसिक कष्ट, भाई, बन्धु, मित्र इत्यादि से सहयोग प्राप्त होगा, नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्य की अधिवयता होगी, पदोन्नति का योग है, संतान पक्ष की चिन्ता होगी। धार्मिक यात्रा, परिवार में मांगलिक कार्य लोगें। समस्त प्रकार के कार्य व्यवसाय से जुड़े लोगों हेतु वर्ष सामान्य फलदायी है, रोजगार व व्यापार में उतार चढ़ाव रहेगा, विद्यार्थीन प्रतियोगी छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। भू सम्पति के संबन्ध में न्यायायिक कार्य होंगे । सरकारी कार्यों मैं बाधा आ सकती है। विरोधी व शत्रु बढ़ सकते हैं।
उपाय - सत्यनारायण पूजा, विष्णु सहस्रनाम पाठ व ग्रह शान्ति पाठ करवाएं।
2024 मकर राशि का वार्षिक राशिफल
मकर राशि - मकर राशि में इस वर्ष शनि की साढ़े साती का प्रभाव है। शीतजनित रोग से कष्ट।होगा, भूमि भवन के क्रय विक्रम में हानि संभव है। मानसिक तनाब रहेगा, कार्यों में अवरोध होगा, उत्तर आय प्राप्ति किंन्तु व्यय की अधिकता होगी। न्यायालयों कार्यों में सफलता का योग है। नौकरी पेशा जनों हेतु यह वर्ष सामान्य रहेगा, शेयर बाजार सट्टा बाजार से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में तना व परिक्षार्थियों होतु सामान्य रहेगा
उपाय - रुद्राभिषेक, शंकर जी को नित्य जल चढ़ाएं, अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा करवाएं।
2024 कुम्भ राशि का वार्षिक राशिफल
कुम्भ राशि - कुम्भ राशि के इस सारी में में शनि की मध्य साढ़े साती चल रही है। सरकारी कार्यों में अवरोध पश्चात् सफलता मिल सकती है। पारिवारिक कष्ट, कुटुम्बीय कष्ट, कलह न्यायिक, कार्यों में अवरोध, आय में न्यूनता, नौकरी पेशा वालों को तनाव होगा। आधात्य विषयों में रुचि होगी स्त्री तथा संतान के कारण मानसिक कष्ट होगा। अचानक किसी विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है, भूमि जतन के संदर्भ में अलप सफलता प्राप्त होगी।
उपाय - शनि शान्ति उपाय जाप, नित्य हनुमान चालीसा पाठ, तेल का दीपक दान करें प्रत्तेक शनिवार की हनुमान चालिसा पाठ करवाएं।
2024 मीन राशि का वार्षिक राशिफल
मीन राशि - मीन राशि में शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य संम्बन्धी बाधा आ सकती है। नौकरी पेशा हेतु सामान्य व आर्थिक लाभ होगा। चिकित्सा संम्बन्धी व्यवसाय में विशेष लाभ का योग है। विद्या एवं परिक्षार्थियों यह वर्ष सामान्य फलदायी है। भूमि हवन, वाहन के क्रय विक्रय का योग है। परिवार में कष्ट, व्यर्थ के बाद विवाद, आय की अपेक्षा व्यय आधिक हो सकता है, वैचारिक मतभेद होंगे, नेत्र तथा उदर रोग से पीड़ा हो सकती है।
उपाय - शनि शांति जाप, रुद्राभिषेक या हनुमान जी की आराधना, सुन्दरकाण्ड पाठ करवाएं।
2024 का वार्षिक राशिफल से जुड़े सवाल और उनके जवाब
मेरे राशि के लिए इस साल कैसा रहेगा?
वर्षफल व्यक्तिगत ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। राशिफल एक सामान्य मार्गदर्शन है, किसी ज्योतिषी से विस्तृत भविष्यवाणी के लिए सलाह लें।
क्या इस साल मेरा करियर अच्छा चलेगा?
वर्षफल कैरियर के बारे में संकेत दे सकता है। मेहनत और लगन से सफलता मिल सकती है।
क्या इस साल मेरी शादी होगी?
कुछ राशियों के लिए विवाह के योग हो सकते हैं, लेकिन ज्योतिषीय मिलान और व्यक्तिगत परिस्थितियाँ भी महत्वपूर्ण हैं।
क्या इस साल मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी?
वार्षिक राशिफल धन लाभ के संकेत दे सकता है, परन्तु धन प्रबंधन पर भी ध्यान दें।
क्या इस साल मेरी सेहत अच्छी रहेगी?
वार्षिक राशिफल स्वास्थ्य के बारे में संकेत दे सकता है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है। ज्योतिषी से फ्री ऑनलाइन परामर्श करें, चंद सेकंड में ज्योतिष के साथ अपना फ्री कंसल्टेशन प्राप्त करें।
इस तरह के और भी दिलचस्प विषय के लिए यहां क्लिक करें - Instagram
Tags : #zodiac
Author :
Copyright ©️ 2023 SVNG Strip And Wire Private Limited (Astroera) | All Rights Reserved